Last Updated on August 29, 2026 8:08 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

नेपाल सरकार ने संकट की इस घड़ी में भारत की ओर से की गई तत्काल मदद के लिए सराहना की है। नेपाल ने भारत के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असाधारण रूप से उदार बताया है। बाढ़ में 600 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने कहा कि बाढ़ के बाद भारत से विशेष सामग्री हवाई मार्ग से भेजी गई है और भारत ने पुनर्निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने का संकेत दिया है।

26 अगस्‍त से भारत ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 57 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है। नेपाल के अनुरोध पर चिकित्सा कर्मियों और सुरंग बचाव विशेषज्ञों सहित 11 सदस्यीय भारतीय दल भी स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए नेपाल पहुंचा है।