Last Updated on November 28, 2026 10:22 pm by INDIAN AWAAZ

AMN
नई दिल्ली में शनिवार को ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा (BJP) देश को तानाशाही की तरफ ले जाना चाहती है, लेकिन विपक्ष ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगा। उन्होंने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव को “भारतीय लोकतंत्र की हत्या” करार देते हुए कहा कि सरकार इसके जरिए देश का चुनावी नक्शा अपने हिसाब से दोबारा खींचना चाहती है। वोटरगाइड देखें
राहुल ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा परिसीमन से जुड़े विधेयकों के जरिए देश को तानाशाही की ओर धकेल रही है, लेकिन उनकी पार्टी और अन्य विपक्षी दल ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा, अदाणी, अंबानी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण के लिए ‘ब्लैंक चेक (खुली छूट)’ दिया जा रहा है।
भाजपा ने चुनाव में कथित गड़बड़ियों के पुराने तरीके बंद होने के बाद नया रास्ता निकाल लिया
राहुल ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में कथित गड़बड़ियों के पुराने तरीके बंद होने के बाद नया रास्ता निकाल लिया है उन्होंने दावा किया कि देश के ज्यादातर लोग मानते हैं कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव में चोरी करते हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि आयोग ने कहा है कि 2024 में 1.4 करोड़ लोगों ने मतदान किया, जिन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। वोटरगाइड देखें
राहुल ने सवाल किया है कि यदि ऐसा है तो पिछला लोकसभा चुनाव अवैध था? कांग्रेस नेता का कहना है कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है और इसे मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के आधार पर भी लागू किया जा सकता है। गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा देश को तानाशाही की ओर धकेल रही है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ”हम ऐसा नहीं होने देंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण इस तरह करना चाहती है, जिससे विपक्षी दलों और उनके नेताओं को निशाना बनाया जा सके। इससे मतदान से पहले ही भाजपा को बड़ा फायदा मिल जाएगा। समाचारपढ़ें
लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव
राहुल ने कहा कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव देश के लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और असम में हुए परिसीमन का उल्लेख करते हुए आशंका जताई कि इसी तरह की प्रक्रिया पूरे देश में अपनाई जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन समिति में ज्ञानेश कुमार शामिल होंगे, जबकि वह उनके अनुसार, ”साबित हो चुके अपराधी हैं।”
राहुल गांधी ने कहा कि परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाएगा और अगले 25 वर्षों तक इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राज्यों की हिस्सेदारी का सवाल नहीं है, बल्कि असली सवाल यह है कि भाजपा, अदाणी, अंबानी और अमित शाह को निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण करने के लिए खुली छूट दी जा रही है

