Last Updated on August 29, 2026 8:10 pm by INDIAN AWAAZ
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में आज हुए एक भीषण रूसी ड्रोन हमले में 37 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के अनुसार, हमले में 50 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई घर सहित एक रेस्तरां भी भीषण आग की चपेट में आ गए।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एक बयान में कहा कि मायला गांव में एक गोदाम पर हमला हुआ, जिसके बाद विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और विकलांगों के लिए बने एक देखभाल केन्द्र और आवासीय इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
