Last Updated on August 29, 2026 8:06 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ के बाद से अभी तक 88 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 287 भारतीय नागरिक लापता हैं। उन्होंने कहा कि अन्य देशों के राष्ट्रीयता रखने वाले भारतीय मूल के तकरीबन 128 लोग भी लापता हैं। श्री जायसवाल ने बताया कि रासुवा में जल विद्युत परियोजना से आज चार भारतीय नागरिकों को बचाया गया। इसके अलावा चीन से 120 भारतीय नागरिक नेपाल आ गए।
मंत्रालय ने कहा है कि भारत से 6 फोरेंसिक विशेषज्ञों के आज काठमांडू पहुंचने की संभावना है। ये विशेषज्ञ मृतकों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों की जांच में मदद करेंगे। सुरंग बचाव अभियान में मदद करने के लिए कल एक विशेषज्ञ तकनीकी दल काठमांडू पहुंच गया। इसके अलावा संबंधित उपकरणों से सुसज्जित सुरंग बचाव अभियान दल के आज काठमांडू पहुंचने की संभावना है।
