Last Updated on August 29, 2026 8:05 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर आज उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचे। राष्ट्रपति शफ़कत मिर्जियोयेफ ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की यह चौथी यात्रा है। उनके स्वागत में पूरे ताशकंद शहर को भारतीय झंडों और स्वागत संदेशों से सजाया गया है।

दोनों नेता कल राष्ट्रपति भवन में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही, व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श होगा।