Last Updated on August 9, 2026 9:15 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग खेलों से जुड़ते हैं, वे जीवन में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने देशवासियों से भारत के खिलाड़ियों का हमेशा उत्साह बढ़ाने की अपील की। स्‍कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्‍पर्धाओं में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते।