Last Updated on February 6, 2026 5:51 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आज लिथुआनिया के विदेश सचिव लाइमोनस तलत केल्पसा से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-लिथुआनिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।
