Last Updated on February 17, 2026 8:34 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

भारतीय नौसेना के लिए मेसर्स एल एंड टी शिपयार्ड द्वारा बनाए जा रहे तीन स्वदेशी कैडेट प्रशिक्षण जहाजों में से पहले जहाज का आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की उपस्थिति में चेन्नई के कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी शिपयार्ड में जलावतरण किया गया।

समुद्री परंपराओं के अनुरूप, जहाज का शुभारंभ डीडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष अनुपमा ने किया। देश की तीसरी सबसे लंबी नदी कृष्णा नदी के सम्‍मान में इस पोत का नाम ‘कृष्णा’ रखा गया है। तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों के लिए अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और मेसर्स एल एंड टी शिपयार्ड के बीच 7 मार्च 2023 को हस्ताक्षर किए गए थे।