Last Updated on February 21, 2026 1:05 am by INDIAN AWAAZ

देश में हवाई अड्डों की सुविधाओं में सुधार के कारण यात्रियों की संख्या बढ़कर प्रति वर्ष 42 लाख हुई: राममोहन नायडू

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा है कि देश में हवाई अड्डों की सुविधाओं में सुधार के कारण यात्रियों की संख्या बढ़कर प्रति वर्ष 42 लाख हो गई है। कोयंबटूर हवाई अड्डे और देश के 39 अन्य हवाई अड्डों पर नई सुविधाओं के उद्घाटन के अवसर पर श्री नायडू ने कहा कि दस साल पहले वार्षिक यात्रियों की संख्या केवल 12 लाख थी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ की परिकल्‍पना के कारण तीन नए उड़ान प्रशिक्षण संगठनों को अनुमति दी गई और भारत को अंतर्राष्ट्रीय विमानन शासी परिषद में भी चुना गया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक पायलट लाइसेंस जारी करने वाला भारत चीन के बाद दूसरा देश है। इससे पहले, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि कोयंबटूर हवाई अड्डे के विकास के लिए 600 एकड़ सरकारी भूमि दी गई है।