Last Updated on February 6, 2026 5:49 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

इस वर्ष जनवरी महीने में घरेलू स्तर पर फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों का उत्पादन बढ़कर 15.76 लाख मीट्रिक टन हो गया है। यह देश में पी एंड के उर्वरकों का अब तक का सबसे उच्च मासिक उत्पादन है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि रणनीतिक संरचनात्मक सुधारों और निवेश प्रोत्साहन उपायों के कारण निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने आगे कहा कि सरकार ने संसाधन संपन्न देशों के साथ दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते किए हैं ताकि घरेलू उत्पादन को वैश्विक बाजार की अस्थिरता और लॉजिस्टिक संबंधी बाधाओं से बचाया जा सके। मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह वृद्धि आत्मनिर्भर उर्वरक अर्थव्यवस्था की ओर एक निर्णायक बदलाव का संकेत है।