Last Updated on August 29, 2026 8:11 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आर्टेमिस-2 अंतरिक्ष मिशन के चालक दल के सदस्यों को सर्वोच्च अंतरिक्ष सम्मान से सम्मानित किया है। उन्होंने अमरीका में देश की पहली अंतरिक्ष अकादमी की स्थापना के आदेश पर भी हस्ताक्षर किए हैं।
नासा के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने कल आर्टेमिस-2 मिशन में सेवा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों रीड वाइज़मैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच तथा कनाडा के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन को कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर प्रदान किया। ह्यूस्टन स्थित नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। वर्ष 2023 के बाद यह सम्मान पाने वाले वे पहले व्यक्ति हैं।
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन पहली अप्रैल को रवाना हुआ था और दस अप्रैल को प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतर गया था।
नासा ने कहा कि प्रस्तावित अकादमी में तकनीकी शिक्षा, नेतृत्व विकास, अनुशासन और जनसेवा की प्रतिबद्धता पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे अंतरिक्ष क्षेत्र में अमरीका के हितों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
