Last Updated on August 6, 2026 9:01 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
घरेलू शेयर बाज़ार में लगातार दूसरे दिन खरीदारी का सिलसिला जारी रहा और प्रमुख सूचकांक लाभ के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 374 अंक यानी लगभग 0.5 प्रतिशत बढ़कर 78,955 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 11 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 24,636 पर बंद हुआ।
विस्तृत बाजार पर ध्यान दें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मिडकैप-100 इंडेक्स 0.4 प्रतिशत से अधिक नुकसान के साथ बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप-100 इंडेक्स में लगभग आधे प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
