Last Updated on August 6, 2026 9:00 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

जुलाई महीने में उत्पादन, प्रेषण और प्राप्ति में मजबूत वृद्धि के कारण विद्युत क्षेत्र के लिए देश की कोयला आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है। कोयला मंत्रालय के अनुसार जुलाई-2026 में कुल कोयला उत्पादन 69 मिलियन टन से अधिक रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 64 मिलियन टन से अधिक था। अगस्‍त महीने में कुल कोयला प्रेषण और भी अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 73 मिलियन टन से अधिक की तुलना में 86 मिलियन टन से अधिक था, जो 18 प्रतिशत से अधिक की मजबूत वृद्धि दर्शाता है।

मंत्रालय ने कहा कि वह सभी उपभोक्ताओं, विशेष रूप से विद्युत क्षेत्र को निर्बाध और पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।