Last Updated on August 6, 2026 8:59 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

ब्रिक्स उद्योग और व्यापार मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक आज जयपुर में शुरू हुई। सदस्य देशों के प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वैश्विक व्यापार, सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों, डिजिटल सेवाओं और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ इस बैठक में भाग ले रहे हैं। श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले इस बैठक का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है।

इस महीने जयपुर में ब्रिक्स की वित्त संबंधी बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, ब्रिक्स पर्यटन कार्य समूह और ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठकें भी आयोजित होने वाली हैं।