Last Updated on August 6, 2026 8:59 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

मौसम विभाग ने कल मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरलम, माहे, ओडिशा तथा दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक और तटीय क्षेत्र में गरज के साथ बिजली गिरने और मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल और उत्तराखंड में भी कल गरज के साथ बिजली गिरने और वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय वाले मैदानी क्षेत्र, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी तेज वर्षा की संभावना है। वहीं, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कल तेज वर्षा होने की आशंका है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, झारखंड, तेलंगाना और सिक्किम में भी गरज और बिजली गिरने की संभावना है।