Last Updated on August 6, 2026 8:53 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
दो दिवसीय ब्रिक्स वेव्स बाज़ार आज मुंबई में शुरू हुआ। यह रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाज़ार है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 21 ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदारों के 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य फिल्म, टेलीविजन, एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, संगीत, डिजिटल मीडिया और उभरते कंटेंट फॉर्मेट में सहयोग का मार्ग तैयार करना है।
