Last Updated on April 26, 2026 6:50 pm by INDIAN AWAAZ

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ इलाक़ों में मौसम संबंधी चुनौतियों के बावजूद, देश में गेहूं का उत्पादन स्थिर है। वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं उत्पादन के बारे में मीडिया की खबरों के जवाब में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि लगभग 3.34 करोड़ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसल की बुवाई की गई थी।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि अधिक उन्नत, जलवायु-अनुकूल और रोग-प्रतिरोधी गेहूं की किस्मों को अपनाने के कारण फसलों की उपज क्षमता मजबूत हुई है।
