
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भाग में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कल तक लू की स्थिति रहेगी। कल ओडिशा के कुछ इलाकों में और बुधवार तक तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में रात में गर्मी रहेगी।
कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। अगले सप्ताह पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कल तक लू चलने की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोआ, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, काराईक्काल और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में कल गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना व्यक्त की है। अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, दक्षिण कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है। उत्तर कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल के पहाडी क्षेत्रों और सिक्किम में भी अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है।
