Last Updated on January 26, 2026 9:47 pm by INDIAN AWAAZ

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में तेज बढ़ोत्तरी हुई है। 16 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब 16 करोड़ डॉलर बढ़कर 701 करोड़ 36 करोड़ डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार और विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां दोनों में बढ़ोतरी हुई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इस समय अपने सर्वोच्च स्तर 704 अरब 89 करोड़ डॉलर पर है।
संबंधित सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां नौ अरब 65 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 560 अरब 51 करोड़ डॉलर रही। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार स्वर्ण भंडार इस समय 117 अरब 45 करोड़ डॉलर पर है। पिछले सप्ताह के मुकाबले यह चार अरब 62 करोड़ डॉलर अधिक है।
