Last Updated on August 6, 2026 8:56 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
सर्बिया में आपातकालीन सेवाएं जंगलों की आग बुझाने में लगी है। तेज हवाओं, भीषण गर्मी और लंबे समय से चल रहे सूखे के कारण आग की स्थिति खतरनाक हो गई हैं। सबसे भीषण आग पूर्वोत्तर सर्बिया के डेलीब्लाटो सैंड्स संरक्षित क्षेत्र में लगी है, जहां लगभग 300 हेक्टेयर चीड़ के जंगल नष्ट हो चुके हैं।
सर्बिया के सरकारी चैनल ने बताया कि डेलीब्लाटो सैंड्स में लगभग 10 दिन पहले बुझाई गई आग तेज हवाओं के कारण फिर से भड़क उठी है। बेलग्रेड से लगभग 60 किलोमीटर पूर्व में दक्षिणी बानात क्षेत्र में लगी इस आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। सर्बिया के गृहमंत्रालय ने कहा कि सभी कर्मियों और उपकरणों को आग पर नियंत्रण करने के लिए लगाया गया है।
