Last Updated on February 21, 2024 12:42 pm by INDIAN AWAAZ

आवाज की दुनिया के जादूगर कहे जाने वाले मशहूर रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में आज देहांत हो गया।
. जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं, उन्हें पता है कि अमीन सयानी कौन थे. अपने प्रोग्राम में भाइयों और बहनों कह कर श्रोताओं को आकर्षित करने का निराला अंदाज था।
रेडियो को सुनने वाले ‘बिनाका गीतमाला’ के उस अनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं, जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में ‘बहनों और भाइयो’ कहता था. आज दुनिया से वह अलविदा कह गए, उनके निधन की खबर ने लोगों को दुखी कर दिया है.
रेडियो सिलोन और रेडियो बिनाका और फिर विविध भारती पर लगभग 42 सालों तक चलने वाला हिंदी गीतों का उनका कार्यक्रम ‘बिनाका गीतमाला’ ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे और लोग हर हफ्ते उन्हें सुनने के लिए बेकरार रहा करते थे.’गीतमाला’ के साथ अमीन भारत के पहले होस्ट बन गए थे जिन्होंने उभरते संगीत परिदृश्य के बारे में अपनी गहरी समझ को प्रदर्शित करते हुए एक कंप्लीट शो को क्यूरेट किया और प्रेजेंट किया था. शो की सक्सेस ने एक रेडियो वादक के रूप में सयानी की स्थिति को मजबूत कर दिया था.
