Last Updated on November 15, 2026 2:45 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व का आज तीसरा और मुख्य दिन है। आज अस्ता-चलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह अनुष्ठान सूर्य के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है।
इस अवसर पर परिवार के लोग नदी के घाटों और अन्य जलाशयों के किनारे एकत्र होते हैं। वे पारंपरिक प्रसाद जैसे ठेकुआ, गन्ना, फल और जलते हुए दीपों से सजी बांस की टोकरी लेकर पहुंचते हैं। व्रती जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं और अपने बच्चों तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।
