Last Updated on August 31, 2026 7:48 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से द्विपक्षीय बैठक की। दो दिन के किर्गिस्तान दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ) शिखर सम्मेलन से अलग हुई बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने पश्चिम एशिया क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने भारत के रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए। श्री मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने और नौवहन और वाणिज्य की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया।

बाद में, प्रधानमंत्री ने किर्गिस्‍तान के राष्ट्रपति सादोर ज़ापारोफ से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने छात्र आदान-प्रदान और सांस्कृतिक सहयोग सहित जन-संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, आर्थिक, फार्मा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री कल बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।