राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेह में सड़क दुर्घटना में सैन्यकर्मियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने पीड़ित परिजनों के प्रति समवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस दुर्घटना से बहुत पीड़ा हुई है। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सैन्यकर्मियों की सेवा को सदैव याद रखा जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
सेना के जवानों को लेकर सैन्य वाहनों का एक काफिला लेह से नायोमा की तरफ जा रहा था। काफिले में दो ट्रक एक एंबुलेंस और एक मारुति जिप्सी थी। इनमें से एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उस ट्रक में 10 सैन्यकर्मी सवार थे। जिनमें से आठ ने वहीं दम तोड़ दिया। जबकि दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भी एक घायल जवान शहीद हो गया।
सड़क हादसे में नौ सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। शहीदों में दो जेसीओ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सेना के जवानों को लेकर सैन्य वाहनों का एक काफिला लेह से नायोमा की तरफ जा रहा था। काफिले में दो ट्रक, एक एंबुलेंस और एक मारुति जिप्सी थी। इनमें तीन अधिकारी, दो जेसीओ और 34 जवान सवार थे। यह दस्ता सेना का एक टोही दस्ता था जो अग्रिम इलाके की तरफ जा रहा था।
कियारी से करीब 6 KM दूर हुआ हादसा
रास्ते में कियारी से करीब छह किलोमीटर पर काफिला का एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस ट्रक में 10 सैन्यकर्मी सवार थे। ट्रक के खाई में गिरते ही अन्य वाहन भी रुक गए और उनमें सवार जवानों ने राहत कार्य शुरू कर दिया।
उस समय वहां सड़क से गुजर रहे कुछ अन्य वाहन भी रुक गए। उनमें सवार लोग भी राहत कार्य में शामिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही निकटवर्ती शिविरों और पुलिस स्टेशन भी बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 8 जवानों ने तोड़ा दम
संबधित अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शाम 5.45 बजे के करीब हुआ है। खाई में गिरे वाहन में फंसे सभी जवान बुरी तरह तरह से जख्मी थे। उन्हें वहां से निकाल ऊपर सड़क पर लाया गया तो उनमें से आठ दम तोड़ चुके थे।
उन्होंने बताया कि दो घायलों को उपचार के लिए लेह स्थित सैन्य अस्पताल में लाया गया। जहां उनमें से एक कुछ ही देर बाद चल बसा। एक अन्य घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शहीदों और घायल जवान सेना की 311 मीडियर रेजिमेंट आर्टलिरी से संबंधित हैं।
