Last Updated on November 13, 2026 9:42 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर – आईआरजीसी ने दावा किया है कि बहरीन में अमरीका की एक प्रारंभिक चेतावनी रडार प्रणाली को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने आज एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई दक्षिणी ईरान के बंदरगाह शहर सिरिक में एक दूरसंचार टावर पर हमले के जवाब में की गई।

हालांकि, अमरीकी सेना की केंद्रीय कमान ने ईरान के इस दावे को खारिज किया है। केंद्रीय कमान ने सोशल मीडिया पर कहा कि बहरीन की ओर भेजे गए दो ड्रोनों को नष्ट कर दिया गया है। इस घटना में न तो कोई घायल हुआ और न ही कोई नुकसान हुआ है।