Last Updated on November 13, 2026 9:40 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु-मैंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। इस रेल सेवा से विद्यार्थियों, युवा पेशेवरों, उद्यमियों और व्यापारिक यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, तटीय कर्नाटक और गोवा में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस रेलगाडी की नियमित सेवा रविवार से शुरू होगी।
कर्नाटक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तटीय कर्नाटक में मैंगलुरु का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि नई वंदे भारत रेलगाडी गोवा के मडगांव, तटीय कर्नाटक के मैंगलुरु और बेंगलुरु को आपस में जोड़ेगी।
