Last Updated on March 29, 2026 1:08 am by INDIAN AWAAZ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार पश्चिम एशिया संघर्ष की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है और वह इस संघर्ष के किसी भी प्रभाव से भारतीयों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में कई वरिष्ठ मंत्रियों के अनौपचारिक मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए ऊर्जा आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लचीलेपन और भारत की आपूर्ति श्रृंखलाओं की मजबूती से जुड़े जोखिमों की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक में सरकार द्वारा किये जा रहे सभी उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विद्युत मंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बैठक में शामिल हुए।