Last Updated on March 28, 2026 12:33 am by INDIAN AWAAZ

केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह छापे उत्तर प्रदेश के मेरठ और नोएडा में मारे गए और दो लोगों की गिरफ्तारी मेरठ से हुई। जांच से पता चला है कि आरोपित कंपनी का गठन पिछले वर्ष जनवरी में किया गया था और इसके नाम से 108 सिम कार्ड बरामद किए गए।
छापे के दौरान लैपटॉप, हार्डडिस्क और मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रोनिक उपकरण जब्त किए गए। कई सिम कार्ड और दस्तावेज भी बरामद किए। इनमें एक सिम कार्ड नेपाल का है।
