Last Updated on February 4, 2026 1:10 am by INDIAN AWAAZ

मौसम विभाग ने कल बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी ऐसी स्थिति की संभावना है। विभाग ने कहा कि अगले 7 दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के दौरान कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे मन्नार की खाड़ी में 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तूफानी मौसम की भविष्यवाणी की है।