Last Updated on January 17, 2026 10:53 am by INDIAN AWAAZ

AMN
महाराष्ट्र: 29 नगर निगम चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा-महायुति का ऐतिहासिक प्रदर्शन .राज्य में 29 नगर निगमों के चुनाव के नतीजे कल घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन के ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। महायुति 29 में से 20 से अधिक निगमों में सत्ता में आएगी। वहीं, देश के सबसे धनी नगर निगम मुंबई में महायुति ने निर्णायक बढ़त हासिल की है। कुल 227 सीटों में से भाजपा ने 89 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले पार्टी को 65 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि राज ठाकरे की एमएनएस को केवल 6 सीटों पर जीत मिली।
कांग्रेस यहां 24 सीटें जीतने में कामयाब रही। ठाणे नगर निगम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपने किले को बरकरार रखते हुए 75 सीटें जीतीं। नवी मुंबई में भाजपा 65 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि पनवेल और मीरा-भायंदर में भाजपा ने 55 और 78 सीटें जीतकर अपना पूर्ण बहुमत साबित किया। वसई-विरार में बहुजन विकास अघाड़ी ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है।
पुणे नगर निगम में भाजपा ने 165 में से 119 सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्ष को भारी नुकसान पहुंचाया है। पिंपरी-चिंचवाड़ में भाजपा ने 128 में से 85 सीटों पर बढ़त बनाई है। मराठवाड़ा में भाजपा 56 सीटों के साथ सबसे आगे है, जबकि लातूर में कांग्रेस ने 43 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। हालांकि, परभणी में शिवसेना-यूबीटी को सफलता मिली है। नागपुर में भाजपा ने 151 में से 102 सीटें जीतकर एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया. नासिक में भाजपा ने 72 सीटों के साथ एकतरफा जीत हासिल की। हालांकि चंद्रपुर में कांग्रेस ने 30 सीटों पर बढ़त बनाई है।
