Last Updated on May 9, 2026 3:33 pm by INDIAN AWAAZ

होर्मुज जलडमरूमध्य के पासकल नौका में आग लगने से भारतीय नागरिक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कल एक नौका में आग लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पास से गुजर रहे एक जहाज ने चालक दल के नौका में सवार लोगों को बचा लिया। घायलों का दुबई में इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं। सूत्रों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बचाए गए भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। वाणिज्य दूतावास नौका के मालिक के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।