Last Updated on August 30, 2026 11:53 pm by INDIAN AWAAZ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने प्रवासी भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना की

वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन ने देश की सॉफ्ट पावर, वैश्विक समझ और द्वीपक्षीय सम्‍बन्‍धों को बढावा देने वाली दुर्जेय शक्ति के रूप में प्रवासी भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना की है। उन्‍होंने आज अमरीका के शिकागो में वाईब्रेंट भारतीय समुदाय कार्यक्रम को सम्‍बोधित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने प्रमुख बाजार के रूप में भारत की क्षमता पर बल देते हुए कहा कि देश स्‍वायत्त रक्षा प्रणालियों के विकास, परीक्षण और विनिर्माण का वैश्‍विक केंद्र है। उन्‍होंने भारत की प्रौद्योगिकी क्षमताओं, कुशल श्रम-शक्ति और बढती नवाचार पारिस्थितिकी पर भी बल दिया। श्रीमती सीतारामन ने शिकागो में चुनिंदा कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों और वरिष्‍ठ नेतृत्‍व के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी की।