Last Updated on May 24, 2026 7:20 pm by INDIAN AWAAZ

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आज रेलवे लाइन पर हुए एक धमाके में 24 लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं। यह धमाका राजधानी क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुआ। धमाके में एक रेलगाडी को मामूली नुकसान पहुंचा और आसपास खड़ी 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

धमाके के बाद पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। धमाके के बाद शहर के कई संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।