Last Updated on May 24, 2026 7:07 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

बहरीन की एक अदालत ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के साथ मिलकर काम करने के आरोप में 9 लोगों को आजीवन कारावास और दो को 3 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। अदालत ने कहा कि इन अधिकारियों ने देश के खिलाफ एक शत्रुतापूर्ण और आतंकवादी कार्य किया है।

बहरीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि ये लोग संवेदनशील जगहों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में मदद करने में शामिल थे। बहरीन के गृह मंत्रालय ने इस महीने की 9 तारीख को बताया था कि उसने 41 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कथित तौर पर आईआरजीसी से संबंध थे।