Last Updated on September 15, 2026 9:38 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, केरल और माहे में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकाल में गरज-चमक और तेज़ हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर भारत में भी कल तेज बारिश होने की संभावना है।

