Last Updated on September 12, 2026 1:59 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
चाइना सदर्न एयरलाइंस इस महीने की 21 तारीख से ग्वांगझोउ और नई दिल्ली के बीच नियमित यात्री उड़ानें फिर शुरू करेगी। इसके साथ ही छह साल से बंद यह हवाई सेवा बहाल हो जाएगी। कोविड-19 महामारी के शुरू होने के बाद वर्ष 2020 में भारत और चीन के बीच हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।
यह सेवा ऐसे समय फिर शुरू हो रही है, जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। इस साल मार्च में भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने भी शंघाई और कोलकाता के बीच दैनिक उड़ानें शुरू की थीं, जिससे दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क और मजबूत हुआ है।
