Last Updated on March 14, 2020 2:31 pm by INDIAN AWAAZ

WEB DESK
ईरान से मुंबई लाए गए 44 भारतीय नागरिकों को पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा मुंबई में बनाए गये पृथक निगरानी कैंप में भेज दिया गया है। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारतीय नौसेना ने घाटकोपर में सौ बिस्तरों वाला एक पृथक निगरानी कैंप बनाया है।
पश्चिमी नौसेना कमान के एक दल ने मुंबई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की उड़ान से स्वदेश लौटे 44 भारतीय नागरिकों को पृथक निगरानी कैंप में भेज दिया है। उऩ्हें दो सप्ताह तक निगरानी में रखा जाएगा।
