Last Updated on September 15, 2026 9:40 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि उन्होंने इसे लागू कराने से जुड़ी जानकारी नहीं दी। सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में श्री ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करने और रूस भी ऐसा ही करने पर सहमत हुआ है।
हालांकि पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन ऊर्जा प्रतिष्ठानों को इस समझौते के दायरे में रखा जाएगा या क्या दोनों पक्षों ने कोई शर्त रखी है।राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर डीजल की कीमतों में ज्यादातर बढ़ोतरी रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण हुई है न कि ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण। रूस की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
