Last Updated on August 16, 2026 8:37 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
यूक्रेन और रूस के एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन ने रूस के दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र को निशाना बनाकर ड्रोन से कई हमले किए जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। इसे यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। 150 से ज़्यादा ड्रोन हमलों में कई घर और एक रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचा और जंगल में आग लग गई। मॉस्को के गवर्नर ने भी पुष्टि की कि यूक्रेनी हमले से पोडोलस्क में ‘वाइल्डबेरीज़’ के गोदाम में आग लग गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रात भर में 822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए।
वहीं, रूस के हमलों में यूक्रेन में पांच लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि क्रिवी रिह पर मिसाइल हमले में दो लोग मारे गये और 14 अन्य घायल हो गए। इसके बाद हुए हमलों में सुमी में एक और ज़ापोरिज्जिया में दो लोगों की मौत हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने क्रिवी रिह में एक मेटलर्जिकल संयंत्र और कीव में कई सैन्य-औद्योगिक केन्द्रों को निशाना बनाया।
