AMN/ WEB DESK

इंडोनेशिया के फ्लोरेस तट के पास कल सुबह आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद, पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में 14 दिनों के लिये आपातकाल की घोषणा की गई है। यह स्थिति 28 अगस्‍त तक प्रभावी रहेगी। इसका उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में आपदा से निपटने, लोगों को सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाने, राहत सामग्री वितरण और पुनर्निर्माण प्रयासों को सुगम बनाना है।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप में 51 लोगों की मौत हो गई और 113 घायल हो गए। पूरे क्षेत्र में सैकड़ों इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। भूकंप के बाद पूर्वी नुसा तेंगारा में कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया है कि कई क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त इमारतों में अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं, भूस्खलन की भी सूचना मिली है, जिससे मलबा सड़कों पर आ रहा है जिससे बचाव तथा राहत कार्य में बाधा पहुंच रही है।