Last Updated on: 12 October 2024 1:00 AM

AMN

मैसूर दरभंगा एक्सप्रेस आज रात करीब 8.50 बजे चेन्नई डिवीजन के गुम्मिडीपोंडी के पास कवराईपेट्टई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आंध्र प्रदेश की ओर जा रही यह ट्रेन शुक्रवार को एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बहुत जोरदार थी, जिसके कारण मैसूर दरभंगा एक्सप्रेस में सवार कई लोग घायल हो गए। टक्कर के कारण ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई।

रेलवे के एक बयान के अनुसार, यह घटना मद्रास (चेन्नई) डिवीजन के पोन्नेरी-कवरपेट्टई सेक्शन पर रात करीब 8:30 बजे हुई। साथ ही, घटनास्थल से आग की तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं।

“ट्रेन संख्या 10 … 12578 ने 20:27 बजे पोन्नेरी को पार किया। चालक दल को भारी झटका लगा और ट्रेन लूप लाइन में घुस गई और लूप लाइन में फंसी मालगाड़ी से टकरा गई। इंजन से छह डिब्बे पटरी से उतर गए। कोई हताहत नहीं हुआ और कुछ घायल हुए,” बयान में कहा गया।

इसके अलावा, इसने कहा कि एक मेडिकल रिलीफ वैन को मौके पर भेजा गया था और एक बचाव दल भी चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना हुआ थ

रेलवे द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। अधिकांश यात्रियों को ट्रेन से निकाल लिया गया है। एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को चेन्नई से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उनके शहर तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों से बात की। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए कहा है। घायल यात्रियों को अस्पताल में जल्द से जल्द उपचार हो इसके लिए व्यवस्था करने के लिए कहा है। स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग करने के लिए रेल मंत्री ने बात की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि, घटनास्थल पर जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जाए। उन्होंने साउथ जोन के रेलवे के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहंचने के लिए कहा है।

दक्षिणी रेलवे के जीएम और चेन्नई डिवीजन के डीआरएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जा रहे हैं। चेन्नई डिवीजन ने यात्रियों और उनके परिजनों की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा समस्तीपुर, दरभंगा और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर

चेन्नई– 04425354151
—— 04424354995

समस्तीपुर- 06274-81029188

दरभंगा- 06272-8210335395

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन- 7525039558

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।