Welcome to The Indian Awaaz   Click to listen highlighted text! Welcome to The Indian Awaaz

Image

AMN / WEB DESK

कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में विक्रमादित्य सिंह को मंडी से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत से होगा। इसके अलावा मनीष तिवारी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को दिया टिकट

सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। यहां पिछली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को टिकट दिया गया था। हालांकि, उन्हें भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के हाथों 49 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, पार्टी ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। वहीं हिमाचल की शिमला (सुरक्षित) सीट से विनोद सुलतानपुरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने ओडिशा की 9 और गुजरात की चार लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार घोषित किये हैं। गुजरात की पांच विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान किया गया है।

Click to listen highlighted text!