Last Updated on May 21, 2026 11:30 pm by INDIAN AWAAZ

इंद्र वशिष्ठ,

बीएसएफ की पहली महिला पर्वतारोहण टीम ने वीरवार को माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की। पर्वतारोहियों ने विश्व की सर्वोच्च चोटी पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया। 

महिला पर्वतारोहण टीम ने 21 मई, सुबह 8 बजे माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की। 

बीएसएफ की महिला पर्वतारोहण टीम में लद्दाख की सिपाही कौसर फातिमा, पश्चिम बंगाल की सिपाही मुनमुन घोष, उत्तराखंड की कांस्टेबल रबेका सिंह और कारगिल की कांस्टेबल त्सेरिंग चोरोल शामिल थी।

विभिन्न पृष्ठभूमियों से आई इन बीएसएफ पर्वतारोहियों ने भारत की विविधता में एकता की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित किया और अत्यधिक ऊँचाई वाली परिस्थितियों में असाधारण दृढ़ संकल्प, सहनशक्ति और साहस का प्रदर्शन किया।‌ 

बीएसएफ की महिला सीमा प्रहरी अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। 

बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने  रेडियो लिंक के माध्यम से शिखर पर पहुंची टीम को पूरे बल और राष्ट्र की ओर से बधाई दी।

यह अभियान बीएसएफ के डायमंड जुबली समारोह और राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में था।

इस अभियान को 6 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली से बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मिशन के क्रम में, बीएसएफ की पुरुष पर्वतारोहण टीम अगले 2-3 दिनों में माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर भी चढ़ाई का प्रयास करेगा।