Last Updated on November 6, 2026 7:06 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया के दूसरे चरण के वेब एप्लिकेशन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में हुए परिवर्तन, सरकार और उद्योग के सामूहिक प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। श्री वैष्णव ने कहा कि देश ने लगातार काम जारी रखा और चरणबद्ध तरीके से तैयार उत्पादों से आगे बढ़ते हुए सौर पैनलों के साथ-साथ उनके पुर्जों और कच्चे माल के उत्पादन की दिशा में भी कदम बढ़ाए। उन्होंने बताया कि देश अब बैटरी सेल के लिए कॉपर फॉइल और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड के लिए कॉपर-क्लैड लैमिनेट का निर्माण कर रहा है।

प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक निर्माण योजना में स्वीकृत आवेदकों की सूची की घोषणा की। इस अवसर पर प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि सरकार ने इस योजना के अंतर्गत साढे सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की 12 और परियोजनाओं को स्‍वीकृति दी है।