Last Updated on November 6, 2026 7:05 pm by INDIAN AWAAZ
AMN
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक और लोक कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की और उनकी कलाकृतियां देखीं। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए ये कलाकार ऐपन, कलमकारी और वारली सहित विभिन्न कला शैलियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये सभी राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘कलाकार-निवास’ कार्यक्रम के तहत वहां ठहरे हुए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने ‘विकसित भारत’ की थीम पर आधारित कलाकृतियां तैयार की हैं।
