Last Updated on November 6, 2026 7:07 pm by INDIAN AWAAZ

AMN

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया। उत्तराखंड यह सम्मान पाने वाला देश का 16वां राज्य बन गया है।

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में श्री शाह ने कहा कि राज्य गठन के पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड पुलिस में सेवा देने वाले सभी अधिकारियों और जवानों के लिए यह गर्व का क्षण है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता लागू करने में राज्य पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की।