Last Updated on October 7, 2026 5:56 pm by INDIAN AWAAZ
AMN/ WEB DESK
भारतीय रिज़र्व बैंक- आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए लगभग चार वर्ष बाद रेपो दर को 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है। मुम्बई में आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए गवर्नर, संजय मल्होत्रा ने यह जानकारी दी। इससे पहले, फरवरी 2023 में रेपो दर में वृद्धि करके इसे 0.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया गया था। वर्ष 2023-24 में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि, 2025 से इसमें कटौती शुरू की गई थी। रिजर्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि अनुमान, 7.1 प्रतिशत व्यक्त किया है। शीर्ष बैंक ने वित्त वर्ष के लिए अपने मुद्रास्फीति अनुमान को बढ़ाकर 5.2 प्रतिशत किया है। इस बीच, खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 4.82 प्रतिशत रही, जबकि पिछले महीने यह 4.45 प्रतिशत थी।
