Last Updated on October 7, 2026 5:55 pm by INDIAN AWAAZ

AMN/ WEB DESK

मौसम विभाग ने आज नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में विभिन्‍न स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कारईक्‍काल और उत्तर प्रदेश में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में शुक्रवार तक और छत्तीसगढ़ में शनिवार तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।