AMN/ WEB DESK

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड और पश्चिमी उत्‍तर-प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लिए भी आज तेज बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार में कल तक गरज के साथ तेज आंधी-तूफान की संभावना है।

जम्‍मू और कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल-प्रदेश, बिहार, राजस्‍थान, तमिलनाडु, पुदुच्‍चेरी, कारईक्‍काल और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक बिजली चमकने और आंधी-तूफान का भी अनुमान है। आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, उत्‍तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

असम, मेघालय, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बिजली चमकने और आंधी-तूफान का अनुमान है। मछुआरों को मंगलवार तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

इधर, राजधानी दिल्‍ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्‍की से बहुत हल्‍की बारिश की संभावना है।