AMN/ WEB DESK

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन विभाग कल नई दिल्ली में पशुधन बीमा पोर्टल लॉन्च करेगा। मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्री राजीव रंजन सिंह इस पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने कहा कि यह पोर्टल पशुधन बीमा के लिए एकीकृत डिजिटल मंच प्रदान करेगा। इससे पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत बीमित पशुओं के मामले में पॉलिसी जारी करने, दावों का निपटारा, निगरानी और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया सुव्यवस्थित हो सकेगी।

यह पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। इससे पशुपालकों को उनकी अपनी भाषाओं में जानकारी और सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी।